भारत

ममता बनर्जी को मिला वीटो पावर, आज उद्धव ठाकरे और शरद पवार से करेगी मुलाकात

jantaserishta.com
30 Nov 2021 6:34 AM IST
ममता बनर्जी को मिला वीटो पावर, आज उद्धव ठाकरे और शरद पवार से करेगी मुलाकात
x
पढ़े पूरी खबर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी मुखिया शरद पवार से मुलाकात करने के लिए मुंबई जाएंगी. इस दौरान ममता के साथ उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहेंगे. ममता बनर्जी टीएमसी का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कर रही हैं जिसके मद्देनज़र वो लगातार अलग-अलग जगहों का दौरा कर रही हैं. मुंबई दौरे में ममता बनर्जी मशहूर सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन भी करेंगी.

सोमवार को कोलकाता में हुई तृणमूल कांग्रेस की वर्किंग कमिटी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार की योजना पर चर्चा हुई. बैठक में ये तय हुआ कि राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी से मुकाबला करने के लिए पार्टी संविधान में बदलाव करने से लेकर हर प्रकार के कदम उठाए जाएंगे. वर्किंग कमिटी के सदस्यों की मौजूदा संख्या 21 को बढ़ाया जाएगा.
ममता बनर्जी को मिला वीटो पावर
टीएमसी सूत्रों के मुताबिक नेताओं द्वारा अंतिम निर्णय करने के लिए पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को वीटो पावर का अधिकार दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पार्टी नेताओं का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी से टक्कर लेने में ममता बनर्जी अहम भूमिका निभाने जा रही हैं. अहम ये है कि टीएमसी वर्किंग कमिटी की अगली बैठक दिल्ली में होगी.ममता बनर्जी को मिला वीटो पावर, आज उद्धव ठाकरे और शरद पवार से करेगी मुलाकात
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story