भारत

'ममता बनर्जी इमोशनल ब्लैकमेल कर रही', मुख्यमंत्री के जान को खतरा वाले आरोपों पर भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया

jantaserishta.com
30 March 2026 10:54 AM IST
ममता बनर्जी इमोशनल ब्लैकमेल कर रही, मुख्यमंत्री के जान को खतरा वाले आरोपों पर भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया
x
पटना: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से अपनी जान को खतरा बताए जाने पर बिहार भाजपा के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी 'इमोशनल ब्लैकमेल' कर रही हैं, लेकिन बंगाल की जनता इस बार उन्हें सत्ता से बाहर करेगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने ममता बनर्जी के आरोपों को लेकर कहा, "उनसे (ममता बनर्जी) हर किसी को खतरा है। नागरिकों की जान खतरे में है और आप कोलकाता या पूरे बंगाल में कहीं भी चले जाएं, लोग दहशत में हैं।"
अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि वह लोगों की भावनाओं को भड़काने के लिए छोटी-मोटी बातें करती रहती हैं, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा। इस बार उनका जाना तय है। वहीं, बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार, उनका शासन व उनके समर्थकों के कारण कई लोगों की जान गई है। जो कोई भी सच बोलने की हिम्मत करता है, उसकी जान को खतरा पैदा हो जाता है। वे सिर्फ 'इमोशनल ब्लैकमेल' कर रही हैं। वे जनता को मूर्ख बनाने में लगी हैं, लेकिन जनता अब उनकी बातों को नहीं मानेगी और उन्हें सत्ता से हटाएगी।"
राम कृपाल यादव ने आगे कहा, "उन्हें लोगों के मिजाज का एहसास हो गया है कि इस बार जनता उन्हें पूरी तरह से खत्म करने पर आमादा है। इसीलिए वे तरह-तरह के बयान देती रहती हैं। कभी हिंसा भड़काते हुए कहती हैं कि 'मारो-काटो', तो कभी यह दावा करती हैं कि मांस-भात खत्म हो जाएगा। इस तरह वे 'इमोशनल ब्लैकमेल' करने का काम कर रही हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने 15 साल में बंगाल की जनता को बर्बाद कर दिया है। ममता का विकास का दावा बेमानी है।"
बिहार के मंत्री दिलीप जयसवाल ने भी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी नाटक कर रही हैं। उन्हें ड्रामा में काम करना चाहिए। उन्होंने ड्रामेबाजी करके ही आज तक पश्चिम बंगाल की जनता को ठगने का काम किया। आज कल बंगाल का विकास नहीं हुआ है और राज्य के माहौल से वहां की जनता बाहर निकलना चाहती है। इसलिए भाजपा की सरकार बंगाल में बनना तय है। इसी कारण से ममता बनर्जी अपना आपा खो बैठी हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story