भारत
पश्चिम बंगाल चुनाव में हार रही ममता बनर्जी : रामकृपाल यादव
jantaserishta.com
29 March 2026 11:23 AM IST

x
पटना: बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में चुनाव हार रही हैं और उनकी हताशा उनके बयानों में साफ नजर आ रही है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए राम कृपाल यादव ने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक संवैधानिक पद पर बैठी मुख्यमंत्री आम लोगों के बीच हिंसा जैसी बातें कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह एक हारे हुए नेता की तरह बौखलाहट दिखाता है, जो अपनी हार को देखते हुए अनाप-शनाप बयान दे रहा है।
इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हालात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि खाड़ी युद्ध के कारण भारत समेत दुनिया के कई देश संकट का सामना कर रहे हैं। पेट्रोलियम की कमी की स्थिति बन रही है, जिसे लेकर केंद्र सरकार सतर्क है। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर विपक्ष के नेताओं के साथ बैठक की है और संसद में सभी से सहयोग की अपील की है।
रामकृपाल यादव ने तंज कसते हुए कहा कि इस समय छोटी राजनीति करने से बचना चाहिए और सभी को मिलकर देश के हित में काम करना चाहिए। इसके साथ ही बिहार में खाद की सप्लाई को लेकर बिहार सरकार के मंत्री ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद प्रेस बयान जारी कर लोगों को आश्वस्त किया है कि हालात नियंत्रण में हैं।
उन्होंने बताया कि उनके विभाग की ओर से खाद की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति इस स्थिति का फायदा उठाकर किसानों के लिए दिक्कतें पैदा करने की कोशिश न करे। सरकार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





