भारत

ममता बनर्जी ने आखिर हार मानी, X प्रोफाइल बदला

Nilmani Pal
9 May 2026 2:39 PM IST
ममता बनर्जी ने आखिर हार मानी, X प्रोफाइल बदला
x

बंगाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC की करारी हार के बाद भी ममता बनर्जी का कड़ा रुख बरकरार है. एक तरफ जहां बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है, वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया है.

शनिवार सुबह 11 बजे तक ममता बनर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर उनके बायो में "माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल" के रूप में दर्ज था लेकिन शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने अपने बायो से 'माननीय मुख्यमंत्री' हटा लिया, हालांकि उन्होंने अपने नाम के आगे 'पूर्व मुख्यमंत्री'शब्द का इस्तेमाल करने से परहेज किया. ममता बनर्जी ने अब अपने 'एक्स' बायो में खुद को 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)' के रूप में संबोधित किया. इसके अलावा, उनके बायो में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष भी मेंशन किया है. ममता बनर्जी के अपना प्रोफाइल अपडेट न करने पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ. कई यूजर्स ने 'X' और इसके मालिक एलन मस्क को टैग करके मांग की थी कि ममता का बायो बदल दिया जाए. कुछ लोगों ने तो उनका अकाउंट सस्पेंड करने की भी मांग की थी.

बंगाल के चुनावी नतीजे जारी होने के बाद हार जाने के बावजूद ममता बनर्जी ने कहा था कि वो लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा नहीं देंगी. ऐसे में 7 मई को राज्यपाल आर.एन. रवि ने विधानसभा भंग कर दी थी, जिसके बाद ममता बनर्जी का कार्यकाल खत्म हो गया था.

Next Story