भारत
ममता बनर्जी ने हमेशा देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डाला: भाजपा
jantaserishta.com
22 July 2024 5:00 PM IST

x
नई दिल्ली: टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के बांग्लादेशी शरणार्थियों को बंगाल में शरण देने वाले बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने ममता बनर्जी पर देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।
तरुण चुघ ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “ममता बनर्जी अवैध घुसपैठियों को बसाने के लिए जुटी हुई हैं। रोहिंग्या, देश और बंगाल का संतुलन बिगाड़ रहे हैं। केंद्र सरकार सीएए के तहत देश में हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों को नागरिकता दे रही है। लेकिन, ममता बनर्जी उन्हें नागरिकता देने का विरोध कर रही हैं। यह रवैया उनके दोहरे मापदंड को दिखाता है। उन्होंने हमेशा देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डालने का काम किया है।”
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की गतिविधियों में शामिल होने पर लगे प्रतिबंध को खत्म किए जाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “दशकों पहले आरएसएस पर प्रतिबंध लगाना असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक कदम था। लेकिन, अब सरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। सालों से संघ राष्ट्र निर्माण के काम में लगा हुआ है।”
उन्होंने आगे कहा कि संघ, राष्ट्र को सर्वप्रिय मानने वाला सामाजिक संगठन है। कई बार देश के न्यायालयों द्वारा भी संघ के कार्यों की सराहना की गई है। देश में कुछ लोग ऐसे हैं, जो संघ को सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। संघ को किसी भी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
उन्होंने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहल बजट पर भी बात की। उन्होंने कहा, “पूरे देश को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का 11वां बजट लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। ये बजट गरीबों, महिलाओं और किसानों के जीवन में परिवर्तन लाएगा। पिछले 10 बजटों में देश के 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है। इस बार भी बजट भारत की जनता के लिए फायदेमंद साबित होगा।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





