भारत
मालवीय नगर हत्याकांड: आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छात्रा पर रॉड से किया था वार
jantaserishta.com
28 July 2023 3:07 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक लड़की का मर्डर हो गया. पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम नरगिस है. फरार आरोपी को भी पकड़ लिया गया है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था, जिससे गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी.
जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर में करीब 22-23 साल की लड़की नरगिस पर एक पार्क में लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया. सिर पर लोहे की रॉड मारने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. हालांकि कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ लिया गया. आरोपी की पहचान संगम विहार में रहने वाले 28 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है. इधर पुलिस ने लड़की का शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है.
#WATCH | Malviya Nagar murder | The accused has been arrested by Delhi Police. pic.twitter.com/PCtE7xcl59
— ANI (@ANI) July 28, 2023
Tagsमालवीय नगर हत्याकांडमालवीय नगरदिल्ली पुलिसरॉडहत्याMalviya Nagar murder caseMalviya NagarDelhi PoliceRodMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





