बिग ब्रेकिंग: मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में विपक्ष के नेता बने रहेंगे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में होगा

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में विपक्ष के नेता बने रहेंगे. सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है. सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने उनके इस्तीफे पर फैसला नहीं किया है, जो उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के दौरान दिया था. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार सचिव जयराम रमेश ने खड़गे के बारे में पूछे जाने पर कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे न केवल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में, बल्कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी विपक्षी दलों के साथ जुड़ेंगे."
मुझे बताते हुए खुशी है कि स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में फरवरी माह में होगा।यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल होगा।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 4, 2022
एआईसीसी ने आज अपनी पहली स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की।हम लोगों की आवाज उठाने और संगठन को फिर से मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।हम भविष्य की एजेंडे पर चर्चा करते रहेंगे। pic.twitter.com/TWOq4OphJd
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 4, 2022
Second, we reviewed and discussed the future course of action for Bharat Jodo Yatra. We have decided to hold a massive campaign 'Hath se Hath Jodo Abhiyan' from January 26. It will be a two-month-long campaign: Congress MP KC Venugopal
— ANI (@ANI) December 4, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





