भारत

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने नामांकन दाखिल किया, इन 10 नेताओं ने समर्थन किया

jantaserishta.com
30 Sept 2022 2:27 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे ने नामांकन दाखिल किया, इन 10 नेताओं ने समर्थन किया
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर स्थिति अब साफ होती दिख रही है। सीनियर नेता और सांसद शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है। आज दोपहर AICC ऑफिस पहुंचकर उन्होंने अपना नॉमिनेशन फाइल किया। वहीं, झारखंड कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा है। नॉमिनेशन के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के फैसले का सम्मान किया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि मैं नामांकन (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) दाखिल करने जा रहा हूं। उसके बाद आकर बात करूंगा। वहीं, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के निर्णय का स्वागत करता हूं। हमें उम्मीद है कि वे चयनित होंगे। हरियाणा से (भूपिंदर सिंह) हुड़ा साहब और मैंने प्रस्तावक के तौर पर उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।








मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज ही पार्टी चीफ के चुनाव से पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपने सहयोगी मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन में प्रस्तावक बनेंगे। सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी कांग्रेस के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।
मालूम हो कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए नामांकन पत्र के 10 'सेट' लिए थे। कांग्रेस के 'एक व्यक्ति, एक पद' नियम के तहत गहलोत से चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा गया था।
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के प्रांगण में एक तंबू लगाया गया है, जहां पार्टी के नेता दोपहर 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story