भारत
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय में 4 नेताओं की नियुक्ति की
jantaserishta.com
16 Nov 2022 8:01 AM IST

x
नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस ने 4 नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के समन्वयक के तौर पर नियुक्त किया है। ये सभी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय के साथ संबद्ध होंगे। इसमें राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन भी शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने एक आधिकारिक बयान में ये जानकारी साझा की है।
पार्टी ने बयान जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सैयद नासिर हुसैन, प्रणव झा, गुरदीप सिंह सप्पल और गौरव पंधी को तत्काल प्रभाव से एआईसीसी समन्वयक के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय से जुड़े होंगे। ये नेताओं की पहली नियुक्तियां हैं, जो नए कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय का हिस्सा होंगे।
गौरतलब है कि गुरदीप सिंह सप्पल पार्टी के प्रवक्ता हैं। वहीं प्रणव झा एआईसीसी के सचिव रहे हैं। इसके अलावा गौरव पंधी कांग्रेस के सोशल मीडिया से जुड़े रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





