भारत
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने दीपावली की दी शुभकामनाएं
jantaserishta.com
20 Oct 2025 10:59 AM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए खुशी और समृद्धि की कामना की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मेरी ओर से सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों से भर दे। सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए, यह मेरी हार्दिक कामना है।"
कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, "सभी देशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों के दीपों से भारत रोशन हो उठे, हर आंगन में सुख, समृद्धि और मोहब्बत का उजाला फैले।"
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पोस्ट में लिखा, "प्रकाश और आनंद के महापर्व दीपावली पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान श्री गणेश और देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करती हूं कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।"
कांग्रेस पार्टी ने भी एक्स पोस्ट पर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। एक्स पोस्ट में कहा गया, "सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन त्योहार आप सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और खुशहाली लाए।"
दीपावली को रोशनी का त्योहार कहा जाता है, जो अधर्म पर धर्म, अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। यह पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां लोग दीये और मोमबत्तियां जलाकर देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





