Top News

रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खरगे भी पहुंचे

Nilmani Pal
7 Dec 2023 6:25 AM GMT
रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खरगे भी पहुंचे
x

तेलंगाना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हैदराबाद पहुंचे है। तेलंगाना कांग्रेस के 56 साल के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

#WATCH तेलंगाना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हैदराबाद पहुंचे। pic.twitter.com/fllrFbcjQc

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2023

तेलंगाना राज्य का गठन साल 2014 में हुआ था, इस तरह शपथ लेने के बाद रेवंत रेड्डी राज्य में कांग्रेस के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैदराबाद पहुंच चुके हैं। रेवंत रेड्डी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे।

तेलंगाना में मुख्यमंत्री के अलावा एक उप मुख्यमंत्री और 8 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Image

Image

Next Story