भारत

मॉल का सुपरवाइजर गिरफ्तार, युवती से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप

jantaserishta.com
9 July 2025 2:47 PM IST
मॉल का सुपरवाइजर गिरफ्तार, युवती से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप
x
मॉल एक बार फिर विवादों में है.
लखनऊ: राजधानी लखनऊ का लूलू मॉल एक बार फिर विवादों में है। मॉल के सुपरवाइजर मोहम्मद फरहाज पर एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद फिलहाल आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद फरहाज अयोध्या के रामनगर पहाड़गंज घोसियाना का रहने वाला है। वो लूलू मॉल में कैश सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। पीड़िता भी इसी मॉल में काम करती है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाए हैं कि मोहम्मद फरहाज ने उसे धमकी दी थी कि इस मॉल में काम करना है तो उसे इस्लाम कबूल करना होगा।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मोहम्मद फरहाज ने कथित तौर पर उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके अलावा मोहम्मद फरहाज ने कथित तौर पर उसे सिगरेट से दागा था। पुलिस ने मोहम्मद फरहाज पर पीड़िता से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और मारपीट के आरोपों के बाद कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
एफआईआर के मुताबिक, 7 जुलाई को युवती ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पुलिस को शिकायत दी थी। उसमें कहा गया कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। आरोपी मोहम्मद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। उसने ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसे लिए, लेकिन जब विरोध किया तो मारपीट की गई।
पीड़िता के आरोपों के बाद पुलिस ने कई धाराओं के तहत मोहम्मद फरहाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और 8 जुलाई को आरोपी को थाने बुलाया गया। वो अपने भाई मोहम्मद तबरेज और मां परवीन बानो के साथ थाने पहुंचा था, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के साथ लखनऊ पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story