भारत

Mall को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अफरातफरी का माहौल

jantaserishta.com
17 Aug 2024 1:32 PM IST
Mall को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अफरातफरी का माहौल
x

सांकेतिक तस्वीर

देखें वीडियो.
नई दिल्ली: गुरुग्राम के एंबियंस मॉल (Ambience Mall) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ई-मेल के जरिये दी गई. दरअसल, मॉल प्रबंधन के पास मेल आया था, जिसके बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. मौके पर गुरुग्राम पुलिस के साथ ही बम स्क्वॉड दस्ता मौजूद है.
एंबियंस मॉल प्रबंधन के पास जो मेल आया है, उसमें लिखा गया है कि मैंने बिल्डिंग में बम प्लांट कर दिए हैं. बिल्डिंग के अंदर मौजूद हर व्यक्ति मारा जाएगा. आप में से कोई भी बच नहीं पाएगा. आपकी मौत होनी है. मैंने बिल्डिंग में बम इसलिए लगाए क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी से नफरत है. इस हमले के पीछे पैगी और नोरा हैं.
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मैनेजमेंट की ओर से पूरे मामले के बारे में पुलिस को सूचना दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस के साथ ही बम स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है. इसी के साथ इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर धमकी भरा मेल किसने भेजा है. इस पूरी घटना के पीछे आखिर कौन है?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story