भारत

स्पाइसजेट के विमान में आई खराबी, डायवर्ट किया गया

jantaserishta.com
4 March 2023 4:14 PM IST
स्पाइसजेट के विमान में आई खराबी, डायवर्ट किया गया
x

फाइल फोटो

यात्रियों ने हवाई अड्डे पर निराशा जाहिर की।
पटना (आईएएनएस)| पटना जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान के ब्रेक में गड़बड़ी के बाद उसे वाराणसी की ओर डायवर्ट कर दिया गया। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी थी और इसे शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे पटना हवाई अड्डे पर उतरना था। हालांकि, जब यह पटना से करीब 50 किलोमीटर दूर आरा शहर के पास पहुंचा तो इसके ब्रेक में खराबी आ गई।
पटना जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का रनवे अन्य हवाई अड्डों की तुलना में छोटा है इस कारण पायलट ने एटीसी द्वारा अनुमति दिए जाने के बावजूद यहां उतरने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विमान को वाराणसी की ओर मोड़ दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद विमान साढ़े 11 बजे पटना पहुंचा। विमान से उतरने के बाद यात्रियों ने पटना हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट के काउंटर पर निराशा जाहिर की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story