भारत

पुरुष शिक्षक को मिला 'मातृत्व अवकाश', हो रही चर्चा

jantaserishta.com
24 Dec 2024 4:04 PM IST
पुरुष शिक्षक को मिला मातृत्व अवकाश, हो रही चर्चा
x
विभाग इसे तकनीकी गड़बड़ी बता रहा है.
हाजीपुर: कई विभागों में महिलाओं को गर्भवती होने के बाद मातृत्व अवकाश देने का प्रावधान है, लेकिन अगर किसी पुरुष कर्मचारी को मातृत्व अवकाश दिया जाए तो इसे आप क्या कहेंगे? यह जानकार आपको मजाक समझ आ रहा होगा, लेकिन यह एक सौ प्रतिशत सत्य है।
ऐसा ही एक मामला बिहार के शिक्षा विभाग में सामने आया है, जहां एक पुरुष शिक्षक को मातृत्व अवकाश मिला है। हालांकि विभाग इसे तकनीकी गड़बड़ी बता रहा है। दरअसल, यह मामला अवकाश का है। बिहार के वैशाली जिले के महुआ प्रखंड के हसनपुर ओसती उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को मातृत्व अवकाश के तहत 2 दिसंबर से 10 दिसंबर छुट्टी दी गयी। इसका खुलासा शिक्षा विभाग के पोर्टल से हुआ है। जहां यह उल्लेख किया गया है कि शिक्षक जितेंद्र कुमार मातृत्व अवकाश के कारण गैरहाजिर थे।
इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बिहार के शिक्षा विभाग को लेकर तरह -तरह के मजाक बनने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर भी लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। इस मामले का खुलासा होने के बाद विभाग ने भी अपनी गलती स्वीकार की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए कहती हैं कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पुरुष शिक्षक को मातृत्व अवकाश नही मिलता है। यह तकनीकी गड़बड़ी के कारण पोर्टल में दर्ज हो गया है। उल्लेखनीय है कि बिहार में शिक्षा के स्तर में सुधार को लेकर सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story