भारत

राष्ट्रीय उद्यान में मादा गैंडे को लेकर लड़ाई के बाद नर गैंडे की मौत

jantaserishta.com
22 Aug 2023 3:53 PM IST
राष्ट्रीय उद्यान में मादा गैंडे को लेकर लड़ाई के बाद नर गैंडे की मौत
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान से एक नर गैंडे का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि मादा साथी को लेकर दो नर गैंडों में लड़ाई हुई, जिससे इस नर गैंडे की मौत हुई है।
वन मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक ने कहा, गैंडे का शव सोमवार को गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान के दक्षिणी रेंज में एक जलाशय में पाया गया। मंत्री ने कहा कि गहन जांच के बाद शरीर पर कई चोटों का पता चला। चोटों को देखकर हमारे विशेषज्ञों ने निष्कर्ष निकाला कि वे प्रतिद्वंद्वी नर गैंडे के साथ उसकी लड़ाई के कारण हुआ है।
मंत्री ने कहा कि आम तौर पर दो नर गैंडों के बीच ऐसी लड़ाई मादा गैंडेे के अधिकार को लेकर होती है। उन्होंने यह भी कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि उसके शरीर पर लगी घातक चोटें लड़ाई का नतीजा थी।
उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे शिकारियों की कोई संलिप्तता नहीं है, क्योंकि अगर यह शिकारियों की करतूत होती तो सींग गायब होता। मृत गैंडे के शरीर पर गोली का कोई निशान भी नहीं है। पिछले महीने गोरुमारा नेशनल पार्क में बीमारी के कारण एक बेबी गैंडेे की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story