भारत

फिल्म सिटी में नर तेंदुआ का शव मिला, जांच जारी

Nilmani Pal
19 Sep 2022 12:45 AM GMT
फिल्म सिटी में नर तेंदुआ का शव मिला, जांच जारी
x

मुंबई। मुंबई के फिल्म सिटी में तेंदुए का आठ से नौ महीने का एक शावक मृत पाया गया। वन अधिकारियों ने अवैध शिकार की आशंका से इनकार किया क्योंकि पशु का कोई अंग गायब नहीं था। एक वन अधिकारी ने बताया कि बाद में नेक्रोप्सी रिपोर्ट में सामने आया कि सांस लेने में दिक्कत और रक्तस्राव के कारण तेंदुए की मौत हुई थी। अधिकारी ने बताया कि वन नियंत्रण कक्ष को सुबह फोन आया कि उपनगरीय गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में नर तेंदुआ मृत पड़ा है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पशु के सभी अंग सही सलामत थे इसलिए अवैध शिकार की कोई आशंका नहीं है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, जो कई तेंदुओं का घर है, घटनास्थल के पास में ही स्थित है।

इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story