भारत

ब्रीडिंग के लिए एक ही सेल में रखे गए थे नर-मादा भालू, एक की मौत, हुआ कुछ ऐसा

jantaserishta.com
6 Jun 2021 9:52 AM IST
ब्रीडिंग के लिए एक ही सेल में रखे गए थे नर-मादा भालू, एक की मौत, हुआ कुछ ऐसा
x
अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही मदारी भालू की मौत हो गई थी.

रांची के बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में मादा भालू की मौत हो गई है. चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया है कि देसी मादा भालू को छोटू भालू के साथ ब्रीडिंग सेल में रखा गया था. इस मादा भालू का नाम मदारी है. जहां दोनों में लड़ाई हुई और नर भालू छोटू ने मादा भालू मदारी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मादा भालू की मौत हो गई.

चिड़ियाघर प्रशासन को सूचना मिलते ही सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही मदारी भालू की मौत हो गई थी. वहीं दोनों भालू के बीच हुई मारपीट के दौरान नर भालू भी घायल हुआ है जिसके इलाज के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं.
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में शिवा नाम के बाघ की मौत हुई थी, जिसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन पर कई सवाल खड़े हुए थे. लेकिन एक दिन बाद ही भालू की मौत ने कई सवाल फिर से खड़े कर दिए.
अगर झारखंड की ही एक दूसरी घटना पर बात करें तो पिछले ही दिनों झारखंड के दुमका में शराब के नशे में धुत एक युवक को जंगली हाथी ने ऐसे लपेटा मारा की एक आंख बाहर निकल आई. शराब के नशे में धुत युवक जंगली हाथी के साथ सेल्फी ले रहा था. ये जंगली हाथी अपने झुंड से बिछुड़कर वहां पहुंच गया था. जब ये एक मोहल्ले में पहुंचा तो लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. पहले से परेशान हाथी और अधिक परेशान हो गया.
लेकिन शराबी युवक विशाल का न जाने क्या मन हुआ कि उस हाथी के साथ सेल्फी लेने लग गया. पहले से ही परेशान हाथी और अधिक भड़क गया. उसने विशाल को अपनी सूंड पर लिया और दूर पटक मारा. विशाल के इतनी चोट आई कि उसकी हालत खराब हो गई. उसे इलाज के कोलकाता ले जाना पड़ा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story