
x
दबंगई दिखाना पड़ा भारी, कई वाहन जब्त
Gorakhpur गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के Gorakhpur में हत्या के प्रयास के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपी अमन यादव उर्फ मक्कू यादव के स्वागत में निकाला गया रोड शो अब उसके साथियों पर भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र के सिंघाड़िया में दिसंबर 2025 में शादी समारोह के दौरान गोलीकांड हुआ था। इस मामले में अमन यादव उर्फ मक्कू यादव समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। आरोपी 7 मई 2026 को जमानत पर जेल से बाहर आया।
जेल से रिहा होने के बाद उसके समर्थक थार, फॉर्च्यूनर और कई अन्य वाहनों के साथ जेल गेट पहुंचे। इसके बाद शहर में काफिले के रूप में रोड शो निकाला गया। वायरल वीडियो में हूटर बजाते हुए युवक रंगदारी भरे गानों और डायलॉग्स के साथ दबंगई दिखाते नजर आए।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। कैंट थाना पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया और थार व फॉर्च्यूनर समेत कई वाहनों को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अन्नी कनौजिया, साहिल निषाद, अमित यादव, सक्षम राव, अनुराग अग्रहरी, प्रभास यादव और राहुल राज शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के जरिए भय और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। मुख्य आरोपी अमन यादव उर्फ मक्कू यादव की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
Tagsगोरखपुर न्यूजमक्कू यादवरोड शो वायरल वीडियोथार फॉर्च्यूनरयूपी पुलिस कार्रवाईसोशल मीडिया वीडियोहत्या प्रयास मामलागोरखपुर क्राइमGorakhpur NewsMakku YadavRoad Show Viral VideoThar FortunerUP Police ActionSocial Media VideoAttempted Murder CaseGorakhpur Crimeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday
Next Story





