भारत

सड़क पर रील बनाना महिला को पड़ा महंगा, चेन स्नेचिंग का शिकार

jantaserishta.com
24 March 2024 3:47 PM IST
सड़क पर रील बनाना महिला को पड़ा महंगा, चेन स्नेचिंग का शिकार
x
वीडियो सामने आया है।
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक महिला की चेन स्नेचिंग का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला की चेन उस वक्त छीन ली गई जब वो सड़क पर रील बना रही थीं। घटना इंदिरापुरम की है। इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है। महिला की चेन छीनने का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि बाइक सवार शख्स ने हेलमेट पहन रखी है।
जिस वक्त महिला रील बना रही थी उसी वक्त यह मोटरसाइकिल सवार महिला के बिल्कुल पास से गुजरता है और फिर वो महिला के गले में लगी चेन को खींच कर फरार हो जाता है। तस्वीर में बाइक का नंबर प्लेट भी नजर आ रहा है। अचानक हुई इस हमले में रील बना रही महिला चौक जाती हैं लेकिन वो चेन छीनने वाले शख्स को रोक नहीं पाती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story