भारत

आपदा का टिकट है राहुल गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाना: भाजपा

jantaserishta.com
28 Aug 2023 10:42 AM IST
आपदा का टिकट है राहुल गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाना: भाजपा
x
नई दिल्ली: भाजपा ने प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी की दावेदारी पर एक बार फिर से तंज करते हुए यह कहा है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना आपदा का टिकट होगा। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर ) अकाउंट पर सोमवार सुबह राहुल गांधी की तस्वीर वाले पोस्टर को शेयर करते हुए उन्हें नए तरीके से पेश करने पर तंज करते हुए यह कहा कि ब्रांड भले ही नया हो, लेकिन है यह पुराना ही।
इसके साथ ही भाजपा ने राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर कटाक्ष करते हुए और विपक्षी गठबंधन को हॉट एयर आई.एन. डी.आई.ए. करार देते हुए यह भी लिखा कि, कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना आपदा का टिकट होगा। इससे पहले भाजपा ने रविवार को भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर वाले पोस्टर को शेयर करते हुए कटाक्ष किया था कि, " कुछ प्रक्षेपण इसरो से भी परे भी हैं। " उल्‍लेखनीय है कि, रियल वर्ल्ड के साथ-साथ सोशल मीडिया की दुनिया में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक लड़ाई लगातार जारी है और दोनों ही दल एक दूसरे दल के नेताओं पर तीखा निशाना साधते रहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story