भारत
नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाना बिहार के लिए सौभाग्य की बात: गिरिराज सिंह
jantaserishta.com
15 Dec 2025 3:08 PM IST

x
पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि पहली बार यह दायित्व बिहार को दिया गया है, जो प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है।
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी 1980 में बनी। बिहार के एक कार्यकर्ता को यह सौगात और सम्मान मिला है। नितिन नबीन युवाओं में सबसे अधिक ऊर्जावान, पांच बार के विधायक युवा हैं। वे न्यू जेनरेशन के सबसे ऊर्जावान नेता के रूप में माने जाएंगे। इनके पिता के साथ हम लोग काम करते थे। सौभाग्य की बात है कि उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वे जेन जी कहते-कहते 80 साल के खड़गे को ले आए। कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार से बाहर नहीं निकल पाई। भाजपा ने यह बता दिया कि एक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। इसलिए पोस्टर लगाने से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का काम भाजपा ही कर सकती है।
उन्होंने कहा कि नितिन नबीन ने कांग्रेस पार्टी के लिए उदाहरण पेश किया है। हमारी सोच है कि यह कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है। और यह न्यू जेनरेशन जी जेन है। एक्स पोस्ट में गिरिराज सिंह ने नितीन नबीन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “नितिन नबीन से मिलकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को नई दिशा व ऊर्जा मिलेगी।“
दूसरी ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए गिरिराज सिंह ने लिखा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।आपके कुशल नेतृत्व में राजस्थान, पीएम नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विज़न के अनुरूप विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।“
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





