भारत

थाने के अंदर रील बनाना बड़ा भारी, पुलिस बोली- तू भी शराफत से जी रहा था...

jantaserishta.com
16 Sept 2023 11:43 AM IST
थाने के अंदर रील बनाना बड़ा भारी, पुलिस बोली- तू भी शराफत से जी रहा था...
x
देखें वीडियो.
गोंडा: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. कभी कोई स्टंटबाजी करता दिखाई देता है तो कभी कोई सार्वजनिक जगहों पर अजीबोगरीब हरकतें करता नजर आता है. ऐसा ही एक मामला यूपी के गोंडा से सामने आया है. जहां दो युवकों को थाने के अंदर रील बनाना भारी पड़ गया.
दरअसल, गोंडा पुलिस के आधिकारिक ट्विटर (अब X) हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें दो युवक थाने के सामने खड़े होकर रील बना रहे हैं. एक युवक मोबाइल पकड़े हुए है जबकि दूसरा पीछे से चलता हुआ आ रहा है. बैकग्राउंड में संजय दत्त की 'खलनायक' फिल्म का सॉन्ग- 'मैं भी शराफत से जीता मगर मुझको शरीफों से लगता था डर...' चल रहा है.
युवकों ने इस रील को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया, जहां से ये वायरल हो गई. इसके बाद पुलिस ने थाने में रील बनाने के आरोप में दोनों को पकड़ लिया. गोंडा पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा- तू भी शराफत से जी रहा था, रील के चक्कर में निकल गई है हेकड़ी. थाने के अंदर रील बनाना बड़ा भारी, थाना वजीरगंज पुलिस ने थाने के अंदर रील बनाने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story