भारत

लखनऊ रेलवे स्टेशन के मेकओवर की योजना

jantaserishta.com
5 April 2023 9:08 AM IST
लखनऊ रेलवे स्टेशन के मेकओवर की योजना
x

फाइल फोटो

लखनऊ (आईएएनएस)| गोरखपुर के बाद अब लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन 494 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से कायाकल्प के लिए तैयार है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने कहा कि पुनर्विकास जुलाई 2025 तक पूरा हो जाएगा।
रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के अधिकारियों ने कहा, परियोजना में 12.23 एकड़ वाणिज्यिक भूमि पार्सल के साथ चारबाग और लखनऊ दोनों स्टेशनों का पूर्ण एकीकृत विकास शामिल है।
आरएलडीए के मुख्य परियोजना प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने कहा, रेलवे स्टेशन का डिजाइन ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा का पालन करेगा, जीवन चक्र लागत न्यूनीकरण ²ष्टिकोण का पालन करेगा। मौजूदा भव्य स्टेशन (मुख्य भवन) की विरासत को बरकरार रखा जाएगा, जबकि मान्यवर कांशी राम स्मारक स्थल की ओर पीछे के प्रवेश में आधुनिक वास्तुकला डिजाइन होगा।
पिछले हफ्ते रेलवे ने 612 करोड़ रुपए की लागत से गोरखपुर स्टेशन के मेकओवर की घोषणा की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story