भारत

माकन ने राजस्थान के 'अनुशासनहीन' विधायकों पर कार्रवाई के संकेत दिए

jantaserishta.com
26 Sept 2022 12:57 PM IST
माकन ने राजस्थान के अनुशासनहीन विधायकों पर कार्रवाई के संकेत दिए
x
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान कांग्रेस में संकट गहराने पर पार्टी आलाकमान द्वारा भेजे गए दो पर्यवेक्षकों अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि जिन विधायकों ने अनुशासनहीनता दिखाई है, उन पर कार्रवाई होगी। दोनों पर्यवेक्षकों के सोमवार को दोपहर बाद दिल्ली लौटने की संभावना है।
दोनों ने कहा कि गहलोत खेमे के विधायकों ने जिस तरह अनाधिकारिक तौर पर बैठक की, उसे 'अनुशासनहीनता' ही कहा जा सकता है।
कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी माकन ने मीडियाकर्मियों से कहा, "अनाधिकारिक बैठक बुलाना अनुशासनहीनता है, हम देखेंगे कि इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा सकती है।"
उन्होंने आगे कहा, "कोई नहीं जानता कि (शांति धारीवाल या सीपी जोशी के आवास पर) कितने विधायक थे और उनमें से कितने ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हम इन तथ्यों का मूल्यांकन बाद में करेंगे।"
कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक, जिसे रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर बुलाया गया था, को रद्द कर दिया गया, क्योंकि गहलोत के प्रति वफादार 90 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा देने की धमकी दी थी और उनमें से नया सीएम चेहरा चुनने की मांग की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story