
x
गिरफ्तार
America अमेरिका: अमेरिका ने ईरान से जुड़े लोगों पर सख्ती बढ़ाते हुए बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान के पूर्व आईआरजीसी कमांडर कासिम सुलेमानी की भतीजी हामिदेह सुलेमानी अफशार और उनकी बेटी का ग्रीन कार्ड रद्द कर दिया है। इसके बाद दोनों को अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ICE ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों अब ICE की हिरासत में हैं और उन्हें अमेरिका से निष्कासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है। यह कार्रवाई अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निर्देश पर की गई है।
विदेश विभाग ने आरोप लगाया है कि हामिदेह अफशार अमेरिका में रहते हुए ईरानी शासन के समर्थन में प्रचार कर रही थीं और सोशल मीडिया पर अमेरिकी सैनिकों पर हमलों की सराहना जैसी गतिविधियों में शामिल थीं। रिपोर्ट के अनुसार, अफशार लॉस एंजिलिस में रह रही थीं और कथित तौर पर विलासितापूर्ण जीवन जी रही थीं, जबकि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर ईरान समर्थक सामग्री साझा की जाती थी। अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि यह कदम उन विदेशी नागरिकों के खिलाफ व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिनके संबंध ईरानी शासन या उससे जुड़े संगठनों से हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे लोगों को अमेरिका में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जो “आतंकी संगठनों” का समर्थन करते हैं। गौरतलब है कि कासिम सुलेमानी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ कमांडर थे, जिन्हें 2020 में अमेरिका ने ड्रोन हमले में मार गिराया था।
Tagsकासिम सुलेमानीहामिदेह अफशारग्रीन कार्ड रद्दICE गिरफ्तारीअमेरिका-ईरान तनावमार्को रुबियोIRGCडिपोर्टेशनUS कार्रवाईअंतरराष्ट्रीय खबरQasem SoleimaniHamideh AfsharGreen Card RevokedICE ArrestUS-Iran TensionsMarco RubioDeportationUS ActionInternational Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





