भारत

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सेहत पर बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
14 Nov 2026 2:58 PM IST
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सेहत पर बड़ा अपडेट
x
नई दिल्ली: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सेहत बिगड़ने के कारण उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. परिवार के सूत्रों का कहना है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. दरअसल, बुधवार को सुबह की सैर के दौरान वे अचानक बेहोश हो गए थे और कुछ मिनटों तक अचेत रहे थे. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स ले जाया गया.
धनखड़ को एम्स के कॉर्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां कार्डियोलॉजी विभाग की देखरेख में उनकी मेडिकल जांच और इलाज किया गया. बुधवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान वे बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें पहले घर ले आए थे.
घर पर ILBS की टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनके मेडिकल टेस्ट किए. इसके बाद उनकी गंभीर और चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए एम्स ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया.
गौरतलब है, पिछले दो सालों में धनखड़ की सेहत कई बार बिगड़ी है. हालांकि, इस बार उनके बेहोश रहने की अवधि सबसे लंबी बताई गई. मार्च में सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी.
जून 2025 में नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान भी वे बेहोश हो गए थे. वहीं, इसी साल जनवरी में घर पर वे दो बार बेहोश हुए थे. बता दें, जगदीप धनखड़ अगस्त 2022 से 21 जुलाई 2025 तक देश के 14वें उपराष्ट्रपति रहे थे. उन्होंने 21 जुलाई 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था.
शुक्रवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी. इस दौरान गहलोत ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की थी. फोटो में धनखड़ अस्पताल के बेड पर बैठे और गहलोत से बातचीत करते नजर आए.
तस्वीर के साथ गहलोत ने लिखा था, 'एम्स अस्पताल, दिल्ली में भर्ती पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी. बीते कुछ समय में धनखड़ दो-तीन बार अचानक बीमार हुए हैं, जो चिंता की बात है. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story