भारत

टला बड़ा रेल हादसा, चेकिंग के दौरान टूटी मिली कोच की स्प्रिंग, VIDEO

jantaserishta.com
6 Jan 2025 2:12 PM IST
टला बड़ा रेल हादसा, चेकिंग के दौरान टूटी मिली कोच की स्प्रिंग, VIDEO
x
अफरा तफरी न मचे इस कारण अनाउंसमेंट भी करवाया जा रहा है.
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली में सोमवार को कालका मेल के कोच के पहिए के पास लगा स्प्रिंग टूट गया। चंदौली के पंडित दीन दयाल जंक्शन पर जांच के दौरान इसका पता चला। इस कारण बड़ा हादसा टल गया है। इस कोच को हटाकर नई बोगी लगाई जा रही है।
स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि कालका मेल प्लेटफॉर्म सात पर 9 बजकर 22 में आई थी। इस दौरान रूटीन चेकिंग के दौरान पता चला कि बी1 कोच की स्प्रिंग टूटी है। कोच बदला जा रहा है। एक बड़ी दुर्घटना बची है। नया कोच लगाया जा रहा है। फिर गाड़ी रवाना होगी। निरीक्षण के दौरान यह पता चला कि स्प्रिंग टूटी है। सारे यात्रियों को सुरक्षित उतरवा दिया गया है। गाड़ी तैयार की जा रही है। किसी प्रकार की अफरा तफरी न मचे इस कारण अनाउंसमेंट भी करवाया जा रहा है। यात्री अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी का स्प्रिंग डैमेज है। बोगी बदलाव किया जा रहा है। अभी हम लोग अपना समान सुरक्षित कर दूसरी बोगी का इंतजार कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि करीब एक सप्ताह पहले हावड़ा से कालका जा रही अप नेताजी एक्सप्रेस सुबह आठ बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंची। ट्रेन के रूटीन निरीक्षण के दौरान एसी कोच बी-4 के यात्रियों ने बताया कि उन्हें चलते समय झटके महसूस हो रहे हैं। कोच के नीचे पहिए के पास जांच की गई तो स्प्रिंग टूटी मिली। टूटी स्प्रिंग के सहारे ट्रेन यहां तक पहुंची थी। कैरिज विभाग ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद कोच का बदलाव कर ट्रेन को रवाना किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story