
x
प्लेन क्रैश
कांगो में एक विमान क्रैश देखने को मिला है. इसमें 14 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में देश के दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब विमान दक्षिण-पश्चिमी शहर किकविट से राजधानी किंशासा लौट रहा था. रास्ते में विमान में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई, जिसके बाद यह केंगे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में सवार कोई भी व्यक्ति नहीं बच पाया.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें.
Next Story





