भारत

बड़ा हादसा टला, स्कूल बस में लगी भीषण आग, फिर...

jantaserishta.com
11 July 2026 11:30 AM IST
बड़ा हादसा टला, स्कूल बस में लगी भीषण आग, फिर...
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित नंदग्राम तिराहे के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नामचीन डीपीएसजी (Delhi Public School Ghaziabad) की एक स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा. राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस वक्त बस में कोई भी स्कूली बच्चा सवार नहीं था. चालक ने भी समय रहते बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
घटना की सूचना सुबह करीब 9:26 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को मिली. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो फायर टेंडर मौके पर रवाना की गईं. मौके पर पहुंची फायर टीम ने देखा कि बस पूरी तरह आग की लपटों से घिरी हुई थी और आग तेजी से फैल रही थी. दमकल कर्मियों ने होज लाइन और होज रील की मदद से चारों ओर से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया.
दमकल विभाग के अनुसार बस का पंजीकरण नंबर UP-14 GT-6565 है तथा उसमें सीएनजी किट लगी हुई थी. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. प्राथमिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.
घटना के दौरान मेरठ रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. आग की भयावह तस्वीरें और धुएं का गुबार देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. बस के खाली होने और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story