भारत
OMG! कंप्यूटर पार्ट्स की बड़ी चोरी का पर्दाफाश, मच गया हड़कंप
jantaserishta.com
20 March 2026 8:04 AM IST

x
बाप-बेटे की जोड़ी को पकड़ा गया
बेंगलुरु: बेंगलुरु के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कंप्यूटर पार्ट्स की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए बाप-बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने एचबीआर लेआउट स्थित एक दुकान से करीब 80 लाख रुपये के कंप्यूटर कंपोनेंट्स चोरी किए थे. घटना 13 मार्च की रात की बताई जा रही है, जब आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया.
चोरी के दौरान आरोपी RAM यूनिट्स, SSD हार्ड डिस्क और नकदी लेकर फरार हो गए. अगले दिन दुकान मालिक द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई.
जांच के दौरान पुलिस ने नागावारा इलाके के पास एक आरोपी को ट्रैक कर गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसके बयान के आधार पर पुलिस ने उसके पिता को भी पकड़ लिया. दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है.
पुलिस ने आरोपियों के पास से 444 DDR4 RAM यूनिट्स, 279 SSD हार्ड डिस्क और 2.29 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है.
Tagsबेंगलुरुगोविंदपुरा थानाकंप्यूटर पार्ट्सचोरीBengaluruGovindpura police stationcomputer parts theft
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





