भारत

पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, अमित शाह ने जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की

jantaserishta.com
23 April 2025 10:19 AM IST
पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, अमित शाह ने जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अब तक 28 लोगों की मौत हुई है जबकि घायलों की संख्या 17 बताई जा रही है. आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. इस बीच खबर है कि इस हमले को पाकिस्तानी और स्थानीय कश्मीरी आतंकियों ने मिलकर अंजाम दिया.

सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने स्थानीय कश्मीरी आतंकियों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के साथ मिलकर हमले से पहले इलाके की रेकी की थी. हमलावर ने हमले के लिए बैसारन को इसलिए चुना क्योंकि इस इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती नहीं थी.
आतंकियों ने हमले के वक्त बॉडीकैम पहने हुए थे. आतंकियों ने छिपने के लिए घने जंगल में ठिकाने बना लिए थे. स्थानीय आतंकियों की मदद से आतंकियों ने शायद अब अपनी लोकेशन बदल ली है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story