
x
DEMO PIC
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य के 75 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। संभवत यह बहुत लंबे अरसे बाद इतनी बड़ी तादाद में आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। इन तबादलों में राज्य के 31 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले हैं।
राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और प्रशासनिक सर्जरी का दौर जारी है। इसी के चलते थोक बंद आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
विभाग द्वारा किए गए इन तबादलों में पुलिस महानिरीक्षक और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के 10 से ज्यादा ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान भेजा गया है।
इससे पहले इंदौर और भोपाल के पुलिस आयुक्तों में बदलाव किया गया था।
प्रशासनिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि पुलिस अधीक्षकों की पदस्थापना संबंधित क्षेत्रों के प्रभावशाली नेताओं की अभिरुचि को ध्यान में रखकर की गई है। यही कारण है कि वर्तमान के 16 पुलिस अधीक्षकों को ही दूसरे स्थान पर पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदस्थ किया गया है।
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़मध्यप्रदेश पुलिसपुलिस महकमाMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsMadhya Pradesh PolicePolice Department
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





