भारत

बड़ी सफलता, बमबाजी करने वाले दो गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 May 2026 8:21 AM IST
बड़ी सफलता, बमबाजी करने वाले दो गिरफ्तार
x
दो दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल.
मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आश्रम के बाहर हुए बमबाजी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की। सीआईयू ने इस मामले में मुंबई के बोरीवली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह मामला मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर थाने में दर्ज किया गया था। घटना पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ समय बाद हुई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोकी खान (24) और सहादत सरकार (35) के रूप में हुई है। रोकी खान कंडी होटल पारा का निवासी और पेशे से ड्राइवर है, जबकि सहादत सरकार ग्राम नतुन पुरा का निवासी और मजदूर है।
पुलिस के मुताबिक, यह मामला माजीहेरपाड़ा पोस्ट ऑफिस क्षेत्र निवासी किराना दुकानदार पशुपतिनाथ साहा की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि अली हुसैन उर्फ लादेन, हसन एसके और उनके तीन अन्य अज्ञात साथी इस घटना में शामिल हैं और अभी फरार हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 12 मई को अज्ञात लोगों ने आश्रम के पास स्थित मां दुर्गा मंदिर के सामने लगे बिजली के खंभे पर लगे फोटो फाड़ दिए थे। इसके बाद 13 मई की रात करीब 10:45 बजे आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर आश्रम के सामने खाली मैदान में सॉकेट बम फेंके, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और शांति भंग हुई। अगली सुबह 14 मई को करीब 10:30 बजे आरोपी मोटरसाइकिल से दुकान के बाहर पहुंचे और शिकायतकर्ता को धमकी दी कि यदि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो वे दोबारा बमबाजी करेंगे।
इस संबंध में पुलिस ने 15 मई को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि वांछित आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना घर छोड़कर गीतांजलि एक्सप्रेस से मुंबई भाग गए थे। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर सीआईयू की टीम ने बोरीवली रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने अदालत की औपचारिकताएं पूरी की। साथ ही, आरोपियों को पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंपने के लिए दो दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story