भारत
पुलिस की बड़ी सफलता, बारापत्थर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
16 April 2026 4:17 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश के सतना जिले के थाना नागौद पुलिस ने बहुचर्चित बारापत्थर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में अहम खुलासे हुए हैं।
एडिशनल एसपी प्रेम लाल कुर्वे ने बताया कि 5 मार्च की रात करीब 09:30 बजे घटना हुई थी। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने बताया कि किचन में खाना बनाते समय पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखा तो गांव के चंदन यादव और आलोक सोनी हथियारों के साथ खड़े थे, जबकि एक अन्य युवक मुंह पर कपड़ा बांधे मोटरसाइकिल के पास मौजूद था। कुछ ही देर में जानकारी मिली कि बड़े पापा अभय उर्फ बबलू यादव को गोली मार दी गई है। उनके गर्दन, सीने और कमर में गोली के निशान मिले थे।
इसी दौरान यह भी सामने आया कि राणा यादव को भी दुकान में घुसकर गोली मारी गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रीवा रेंज के उप महानिरीक्षक ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
मामले में पुलिस पहले ही शरद यादव, अमर उर्फ बृजेंद्र बागरी, प्रेम पुरवार, आलोक सोनी और संजय साकेत को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी चंदन यादव (उम्र 35 वर्ष, निवासी बारापत्थर, थाना नागौद, जिला सतना) को बीते बुधवार को जिला पन्ना के थाना धर्मपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी से मिली सूचना के आधार पर सिंहपुर रोड कतकौन पुलिया के पास झाड़ियों से एक 32-बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





