भारत

परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, DMK का यू-टर्न, एमके स्टालिन ने विधेयक के समर्थन का किया ऐलान

jantaserishta.com
28 Nov 2026 1:03 PM IST
परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, DMK का यू-टर्न, एमके स्टालिन ने विधेयक के समर्थन का किया ऐलान
x

 तस्वीर-AI

नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने से पहले DMK ने परिसीमन के समर्थन का ऐलान कर दिया है. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी इस विधेयक का समर्थन करेगी. उनका कहना है कि इसमें निष्पक्ष परिसीमन की मांगों को शामिल किया गया है.
स्टालिन ने X पर पोस्ट करते हुए परिसीमन के समर्थन का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अप्रैल में DMK ने परिसीमन का विरोध करते हुए दो मांगे रखी थी. अब जब इन दोनों मांगों को नए विधेयक में लिखित रूप से शामिल कर लिया गया है तो ऐसे में उन्होंने इसे समर्थन देने का ऐलान किया है.
स्टालिन ने इसे DMK के 2024 के संघर्ष की जीत बताया है. साथ ही, उन्होंने कहा कि यह तमिलनाडु के साथ ही सभी दक्षिण भारतीय राज्यों की भी जीत है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भावुक होने की जगह शांति से विचार करना चाहिए कि अगर यह विधेयक हाथ से निकल गया तो क्या नतीजे हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस विधेयक में 1971 की जनसंख्या के आधार पर सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50% बढ़ाने का प्रावधान है.
उन्होंने बताया कि इन सभी पहलुओं पर विचार के बाद DMK ने अपने सांसदों की बैठक में फैसला लिया कि पार्टी परिसीमन के मौजूदा स्वरूप का समर्थन करेगी. उन्होंने इसे व्यवहारित और तमिलनाडु के हित में बताया.
NCP(SP) के भी परिसीमन का समर्थन करने की चर्चा है. इस बीच शनिवार को INDIA गठबंधन के नेताओं की इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी लेकिन NCP (SP) इस बैठक में शामिल नहीं हुई. सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को शरद पवार के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा था कि वे सोमवार को दिल्ली जाएंगी. हालांकि, उन्होंने कहा था कि पार्टी के अन्य नेता बैठक में शामिल होंगे. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, NCP (SP) इस बैठक में शामिल नहीं हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story