भारत
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, यौन उत्पीड़न मामले में 'तहलका' के पूर्व एडिटर दोषी करार
jantaserishta.com
6 Aug 2026 11:13 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच यौन उत्पीड़न मामले में 'तहलका' के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल को दोषी करार दे दिया है. यह मामला नवंबर 2013 का है, जब तेजपाल की एक पूर्व महिला सहयोगी ने आरोप लगाया था कि गोवा के एक पांच सितारा होटल की लिफ्ट में आयोजित 'तहलका' कार्यक्रम के दौरान तरुण तेजपाल ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया.
कोर्ट ने गोवा की ट्रायल कोर्ट के 2021 के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें उन्हें बरी कर दिया गया था. तेजपाल ने शुरू से ही इन आरोपों से इनकार किया है. बता दें, मापुसा की सत्र अदालत ने वर्ष 2021 में तरुण तेजपाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया था. इसके बाद गोवा सरकार ने इस फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ में चुनौती दी.
Tagsतरुण तेजपालतरुण तेजपाल दोषी करारबॉम्बे हाईकोर्टयौन उत्पीड़नTarun TejpalTarun Tejpal convictedBombay High Courtsexual harassment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





