भारत
भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, लेकिन सीट बेल्ट के कारण...परिजन सदमे में
jantaserishta.com
19 Jun 2024 1:05 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
विशेषज्ञ बताते हैं कि वाहन में यदि सीट बेल्ट लगाकर रखा जाए तो हादसे में सुरक्षित रहने के चांस अधिक रहते हैं.
गुना: गुना जिले के बीनागंज में नेशनल हाइवे-46 पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी अशोक श्रीवास्तव अपनी पत्नी विनीता और बेटे अभिषेक के साथ उज्जैन महाकाल दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे. अशोक श्रीवास्तव के साथ उनके पड़ोसी बृजेश पांडे भी कार में सवार थे.
वाहन में सवार अशोक श्रीवास्तव सोमवार सुबह 5-6 बजे के बीच जब बीनागंज बाईपास से गुजर रहे थे, उसी वक्त कार डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी. घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार अशोक श्रीवास्तव समेत उनकी पत्नी विनीता और पड़ोसी बृजेश पांडे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अशोक श्रीवास्तव का बेटा अभिषेक सीट बेल्ट बांधे हुए था, इसलिए उसकी जान बच गई.
हादसे के वक्त कार में लगे सभी एयरबैग खुल गए लेकिन तीनों लोगों की जान नहीं बच पाई. NH 46 पर बीनागंज के सागर होटल के पास हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी. चाचौड़ा पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
विशेषज्ञ बताते हैं कि वाहन में यदि सीट बेल्ट लगाकर रखा जाए तो हादसे में सुरक्षित रहने के चांस अधिक रहते हैं. लेकिन लापरवाही के कारण लोग सीट बेल्ट नहीं बांधते, इसलिए जान गंवानी पड़ जाती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





