भारत

फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टवेरा और पिकअप की टक्कर में 5 की मौत, 11 घायल

jantaserishta.com
16 Nov 2026 8:44 AM IST
फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टवेरा और पिकअप की टक्कर में 5 की मौत, 11 घायल
x
फाजिल्का: फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात से वापस लौट रही टवेरा और सामने से आ रही पिकअप गाड़ी के बीचो आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। मृतकों में 1 महिला, 1 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं। घायलों में से 4 की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, विधानसभा हल्का जलालाबाद के गांव टिवाना से बारात फाजिल्का के गांव करनी खेड़ा में आई थी। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद बारात लेकर एक गाड़ी वापस जा रही थी। इसी दौरान फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से उसकी भीषण टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भयंकर थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में लाया गया।
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर अमित राज लांबा ने बताया कि घायलों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जिसमें से 5 मृत थे और 11 लोग घायल थे। प्राथमिक उपचार देने के बाद 4 की हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का उपचार फाजिल्का सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
डॉक्टर ने बताया कि मृतकों में सबसे छोटे बच्चे की उम्र मात्र 3 साल थी। उन्होंने कहा, "काफी क्रिटिकल स्थिति में पीड़ित आए थे। एक हेड इंजरी वाला मृतक आया था। अन्य को इंजरी थी।"
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगा रही है कि हादसा तेज रफ्तार, गलत साइड या किसी अन्य कारण से हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story