भारत

धनतेरस के दिन बड़ा सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल, VIDEO

jantaserishta.com
29 Oct 2024 4:50 PM IST
धनतेरस के दिन बड़ा सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल, VIDEO
x
आईजी, कलेक्टर समेत कई अधिकारी मौके पर.
सीकरः राजस्थान के सीकर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इसके साथ ही 34 लोगों घायल हुए हैं, इसमें 2 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.दरअसल, लक्ष्मणगढ़ में तेज रफ्तार बस एक पुलिया से जा टकराई. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गयी. आईजी, कलेक्टर समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे.
बस दुर्घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि, सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है. मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोकसंतप्त परिवारजनों के साथ हैं. इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिये.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story