भारत

नेशनल हाईवे में बड़ा सड़क हादसा, दो बाईकों की जोरदार टक्कर, आग लगने से चालक की मौत

jantaserishta.com
12 March 2022 10:18 PM IST
नेशनल हाईवे में बड़ा सड़क हादसा, दो बाईकों की जोरदार टक्कर, आग लगने से चालक की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के रायला थाना इलाके से गुजर रहे अजमेर नेशनल हाईवे 48 पर शनिवार शाम को दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. ये टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, भिड़ंत के बाद एक बाइक में आग लग गई. मामले की सूचना मिलने के बाद रायला पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार घायल को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा. दमकल ने आग पर काबू पाया. रायला थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि शनिवार शाम को लांबिया टोल के पास सुवालका यानर्स फैक्ट्री के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी. इस टक्कर के बाद दोनों बाइक में आग लग गई. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश हाल बापू नगर निवासी प्रदीप गिरी पुत्र पर्वत गिरी के रूप में हुई है.

घायल की पहचान रायला के इंदिरा कॉलोनी निवासी किरण पुत्र राजीव खटीक के रूप में हुई है. मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और उसके परिजनों को सूचना दी गई है. रविवार को परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जायेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story