नेशनल हाईवे में बड़ा सड़क हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी कार, मौके पर 4 लोगों की मौत

पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया में शनिवार की रात चार लोगों के लिए काली रात के रूप में साबित हुई, जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल है. घटना सदर थाना के NH 57 पर शीशा बाड़ी के पास की है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी में लेकर सदर अस्पताल पहुंचा. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक में घुसने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और दो सवार लोगों के गले कट गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





