भारत

मौत से सामना: कार चकनाचूर, फंसी मां-बेटी चीखती-चिल्लाती रहीं, फिर...

jantaserishta.com
24 May 2024 11:35 AM IST
मौत से सामना: कार चकनाचूर, फंसी मां-बेटी चीखती-चिल्लाती रहीं, फिर...
x
देखें दर्दनाक मंजर.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. यहां ईंट से भरे ओवरलोड ट्राले से एक क्रेटा कार टकरा गई. इस हादसे में कार चकनाचूर हो गई और उसमें बैठी सवारियां अंदर ही फंस गईं. लहूलुहान हालत में कार में फंसी मां-बेटी चीखती-चिल्लाती रहीं. बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला जा सका. बताया जा रहा है कि समय रहते एयरबैग खुल गया था इसलिए मां-बेटी की जान बच गई.
फिलहाल, गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्राले का ड्राइवर भी घायल हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार और ट्राले को सड़क के किनारे करवाया, जिससे रूट खुल सका. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी सिहर जाए. कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.
वीडियो में एक महिला और उसकी बेटी कार में फंसे दिख रहे हैं. पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से दोनों मां-बेटी को कार से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने आगे चल रहे ईंट से भरे ट्राले में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदफर थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, कार में सवार मां-बेटी गाड़ी में ही फंस गए. सूचना पर पहुंची दनकौर थाना पुलिस ने कार में फंसी मां-बेटी को स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला. गाड़ी के दरवाजे को रस्से से बांधकर खोलना पड़ा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story