भारत

बड़ा सड़क हादसा, बस सवार 8 यात्रियों की मौत, मची चीख-पुकार, देखें मंजर

jantaserishta.com
27 Dec 2024 5:11 PM IST
बड़ा सड़क हादसा, बस सवार 8 यात्रियों की मौत, मची चीख-पुकार, देखें मंजर
x
कई लोग हुए घायल.
बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. बस में सवार कई लोग घायल हुए, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, बठिंडा के कोटशमीर रोड पर एक बस पुल से गुजरते समय ड्रेन में गिर गई. हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं. स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. साथ ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम बचाव के लिए पहुंची है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story