भारत

बड़ा सड़क हादसा: 8 की मौत, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई

jantaserishta.com
28 Sept 2022 10:42 AM IST
बड़ा सड़क हादसा: 8 की मौत, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें भयानक वीडियो।
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। बस और ट्रक में आमने-सामने की भिड़त में 8 लोगों की मौत हो गई हैं जबकि 20 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।
मिल रही सूचना के मुताबिक, लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के एरा पुल पर सुबह साढ़े सात बजे धौरहरा से लखनऊ जा रही बस और डीसीएम की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है। 8 लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 20 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। मौके पुलिस और अधिकारी पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक-दो की गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story