भारत
बड़ा सड़क हादसा: 6 लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को टक्कर मारी
jantaserishta.com
15 Sept 2024 10:45 AM IST

x
घायलों का इलाज किया जा रहा है.
नई दिल्ली: राजस्थान के बूंदी शहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार-डंपर की टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि कार सवार मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. सभी खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे थे, तभी बूंदी के नजदीक यह हादसा हुआ. घायलों का इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
राजस्थान के जयपुर (jaipur) में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था. यहां एक बाइक सवार तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया. बाइक पर एक महिला और बच्चा भी सवार था. टक्कर लगने के बाद पिकअप चालक बाइक को करीब 20 फीट तक घसीटता हुआ ले गया. इस घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना जयपुर के शिवदासपुरा रिंग रोड पर शनिवार को हुई. यहां पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार में जा रही थी. उसी दौरान सड़क पर एक बाइक सवार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था. बाइक सवार पिकअप की चपेट में आ गया. टक्कर लगने के बाद बाइक उछल गई और 20 फीट तक घसीटती रही. इसके बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है.
शिवदासपुरा थाना अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा रिंग रोड पर कानोता टोल प्लाजा के पास हुआ. यहां बाइक पर सवार हंसराज सैनी, पत्नी संतोष सैनी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि सभी की हालत गंभीर बनी हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





