भारत

बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और इनोवा कार की टक्कर के बाद 6 लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे

jantaserishta.com
12 Nov 2024 9:21 AM IST
बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और इनोवा कार की टक्कर के बाद 6 लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे
x
तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं.
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में जान गंवाने वालों में तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं. इसके अलावा एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है. ये एक्सीडेंट इतना भीषण था कि हादसे का शिकार हुई कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई.
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सोमवार देर रात करीब दो बजे देहरादून के ओएनजीसी चौराहे के पास हुआ. यहां कार में एकसाथ सात लड़के और लड़कियां घूमने निकले थे, जिनमें से तीन लड़के और तीन लड़कियों की मौत हो गई. कार में सवार सभी लोगों की उम्र 25 साल से कम है.
इस हादसे में जिन लड़कियों की मौत हुई उनमें गुनीत D/O तेज प्रकाश सिंह (19), नव्या गोयल D/O पल्लव गोयल (23) और कामाक्षी D/O तुषार सिंघल (20) शामिल है. ये तीनों ही लड़कियां देहरादून शहर के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली थीं. इसके अलावा जिन लड़कों की मौत हुई उनकी पहचान कुणाल कुकरेजा S/O जसवीर कुकरेजा (23), अतुल अग्रवाल S/O सुनील अग्रवाल (24) और ऋषभ जैन S/O तरुण जैन (24) के रूप में हुई है. इनमें कुणाल कुकरेजा हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे, जबकि बचे हुए लोग देहरादून के ही निवासी थे.
इसके अलावा जो एक युवक घायल हुआ है, उसकी पहचान सिद्धेश अग्रवाल S/O विपिन कुमार अग्रवाल (25) के रूप में हुई है. वो देहरादून के आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड का ही रहने वाला है. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story