
x
कई IPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती
तमिलनाडु: गृह विभाग ने कई आईपीएस अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। आदेश के अनुसार, के. जोशी निर्मल कुमार, आईपीएस को चेन्नई स्थित पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस बल प्रमुख के कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मौजूदा रिक्त पद के विरुद्ध की गई है। वहीं, ए.जी. बाबू, आईपीएस को सलेम सिटी का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्होंने निर्मल कुमार का स्थान लिया है।
डॉ. संतोष हदीमानी, आईपीएस, जो सलेम रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर तैनात थे, का तबादला कर उन्हें ग्रेटर चेन्नई पुलिस के इंटेलिजेंस सेक्शन में डीआईजी/संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, चेन्नई स्थित सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) में डीआईजी/उप निदेशक के पद पर तैनात एन. देवरानी, आईपीएस को डीआईजी, सलेम रेंज बनाया गया है। कोयंबटूर में एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड के पुलिस अधीक्षक वी. बद्री नारायणन, आईपीएस को ग्रेटर चेन्नई पुलिस में अडयार के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर नियुक्त किया गया है। अनिवार्य प्रतीक्षा पर चल रहे ए.सी. कार्तिकेयन को तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
एन. मथिवनन, पुलिस अधीक्षक, एनआईबी सीआईडी, चेन्नई को ग्रेटर चेन्नई पुलिस में सेंट थॉमस माउंट के डीसीपी पद पर तैनात किया गया है। वहीं वी.आर. श्रीनिवासन, आईपीएस को एनआईबी सीआईडी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात के. स्टालिन को चेन्नई स्थित सीबी-सीआईडी के दक्षिणी जोन का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
ग्रेटर चेन्नई पुलिस में सुरक्षा विभाग के डीसीपी पी. सुंदरवादिवेल, आईपीएस को डीसीपी, वेलफेयर एंड एस्टेट के पद पर स्थानांतरित किया गया है। डॉ. वी. बास्करन, आईपीएस, जो ग्रेटर चेन्नई पुलिस में वॉशरमेनपेट के डीसीपी थे, को सलेम नॉर्थ का डीसीपी नियुक्त किया गया है। उन्होंने अंकित सिंह, आईपीएस का स्थान लिया है। वहीं अंकित सिंह को वॉशरमेनपेट, ग्रेटर चेन्नई पुलिस का डीसीपी बनाया गया है। इसके अलावा, अनिवार्य प्रतीक्षा पर चल रहे डॉ. आर. स्टालिन, आईपीएस को चेन्नई में आर्थिक अपराध शाखा के नॉर्थ जोन का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
Next Story





