भारत

क्राइम कंट्रोल बड़ा फेरबदल: DGP ने 32 IPS अफसरों को सौंपी जिलों की कमान

SHIDDHANT
11 April 2026 12:14 AM IST
क्राइम कंट्रोल बड़ा फेरबदल: DGP ने 32 IPS अफसरों को सौंपी जिलों की कमान
x
क्राइम कंट्रोल
Patna पटना: बिहार में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। इस फैसले को पुलिस व्यवस्था में “सुपर 32 एक्शन” माना जा रहा है, जिसके तहत राज्य के 32 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को विभिन्न जिलों की कमान और नोडल जिम्मेदारी सौंपी गई है।


सरकारी मॉडल की तर्ज पर लिए गए इस निर्णय में जिलों की निगरानी अब सीधे वरिष्ठ IPS अधिकारियों के हाथों में होगी। इसका उद्देश्य जिलों में क्राइम कंट्रोल को मजबूत करना, पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना और प्रशासनिक समन्वय को बेहतर बनाना है। आदेश के अनुसार, राजधानी पटना की सुरक्षा और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नैय्यर हसनैन खां को दी गई है। वे पहले भी पटना में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं और जिले की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों से अच्छी तरह परिचित हैं, जिससे पुलिस को रणनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद है।


इसी तरह अन्य जिलों में भी अनुभवी अधिकारियों को तैनात किया गया है। गया जिले का प्रभार वरिष्ठ IPS अधिकारी एस. रवीन्द्रण को सौंपा गया है, जबकि मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी आईजी संजय कुमार को दी गई है। सारण और बक्सर जिलों की कमान ADG अमित कुमार जैन को सौंपी गई है। नालंदा में ADG आर. मलार विजी, भोजपुर में ADG पंकज कुमार दराद, दरभंगा में ADG सुधांशु कुमार और भागलपुर में IG एस. प्रेमलता को जिला प्रभारी बनाया ग या है। DGP के इस कदम को पुलिस व्यवस्था में एक बड़े रिफॉर्म के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे न केवल जिलों में अपराध नियंत्रण मजबूत होगा, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी निगरानी से पुलिसिंग और तेज व प्रभावी होने की संभावना है।
Next Story