भारत

अरब सागर में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, भारतीय तटरक्षक बल ने चालक दल के सभी 22 सदस्यों को बचाया

jantaserishta.com
6 July 2022 5:46 PM IST
अरब सागर में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, भारतीय तटरक्षक बल ने चालक दल के सभी 22 सदस्यों को बचाया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल ने बुधवार को अरब सागर में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है. तटरक्षक बल ने संकट ग्रस्त पोत के सभी 22 चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया है. ये पोत बाढ़ की वजह से समुद्र में फंस गया था. सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक बल ने मोर्चा संभाला और सफल बचाव अभियान चलाया.

ICG के अधिकारी ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात में पोरबंदर तट के पास अरब सागर में बचाव अभियान चलाया है. जहाज पर अनियंत्रित बाढ़ के कारण MT ग्लोबल किंग से संकट की चेतावनी मिली थी. हेलीकॉप्टर के जरिए तेजी से बचाव अभियान चलाया और सभी 22 चालक दल को बचा लिया गया. पोरबंदर से 93 एनएम तक जहाज और ALH को समुद्र में छोड़ा गया. सभी चालक दल सुरक्षित और स्वस्थ हैं.
ICG का कहना है कि ICG ने बचाव कार्यों के लिए नए कमीशन किए गए ALH ध्रुव हेलिकॉप्टरों को तैनात किया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story